विविध भारत

दावाः इजरायल ने दागी थी मिसाइलें, सीरिया ने हवा में ही इन्हें मार गिराया

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने हमले से किया इनकार। कहा इस तरह की किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

2 min read
syria

दमिश्क। सीरिया की सरकारी मीडिया एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि देश की वायु सेना ने होम्स प्रांत के वायु क्षेत्र में प्रवेश करने वाली मिसाइलों को मार गिराया है। समिति का कहना है कि ये हमले इजरायल की ओर से किए गए हैं। वहीं इजरायली सेना के प्रवक्ता के अनुसार उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि अमरीका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर सीरिया पर मिसाइल हमला किया था। सीरिया के दोउमा में हुए रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका ने पहले ही असद सरकार को चेतावनी दी थी। रासायनिक हमले में बच्चों सहित 75 लोग मारे गए थे। समिति का कहना है कि सभी मिसाइलों को गिरने से पहले ही हवा में ध्वस्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

सीरिया हमला: पुतिन की चेतवानी, फिर हुआ ऐसा तो…

अमरीका के साथ बातचीत पर सकारात्मक है रूस

रूस ने सोमवार को कहा था कि वह सीरिया को लेकर अमरीका के साथ बातचीत को लेकर अब भी उम्मीद रखता है। क्रैमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब अमरीकी सहयोगी अपने आंतरिक मुद्दे सुलझा लेंगे तब वह संवाद शुरू करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीरिया में हुए रासायनिक हमले को लेकर अमरीका ने सरकार को दोषी ठहराया था। वहीं, रूस सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थन में खड़ा है और उसका कहना है यह विद्रोहियों की चाल है। वे सरकार को दुनिया की नजरों में गिराना चाहते हैं।

ओपीसीडब्ल्यू टीम को दोउमा नहीं जाने दिया

रूस और सीरिया ने दुनिया के रासायनिक हथियार निगरानी निकाय ओपीसीडब्ल्यू को जांच के लिए दोउमा भेजने की अब तक इजाजत नहीं दी है। नीदरलैंड्स में ब्रिटिश दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट कर कहा है कि ओपीसीडब्ल्यू के प्रमुख ने अपनी टीम की तैनात के संबंध में बताया है कि अभी तक रूस और सीरिया ने दूमा जाने की इजाजत नहीं दी है।

ये भी पढ़ें

सीरिया में संकटः यूएस ने कहा, लक्ष्य पूरा होने तक नहीं छोड़ेंगे सीरिया
Published on:
17 Apr 2018 12:45 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग