नई दिल्ली। सीरिया पर अमरीका के हमले को लेकर रूस ने एक चेतवानी देते हुए कहा है कि अगर अब अमरीका के तरफ से ऐसा कोई कदम उठाया गया तो इससे दुनिया में अफरातफरी मच जाएगी। बता दें बीते शनिवार को अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन ने एक साझा सैन्य कार्रवाई करते हुए सीरिया सरकार के तीन ठिकानों पर बमबारी कर दी थी। पुतिन ने तब इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आधिकारिक बयान दिया था। लेकिन अब पहली बार ऐसा हुआ है कि पुतिन ने सामने से अमरीका को सीरिया पर कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी है।