विविध भारत

क्वारंटीन से 12 जमाती फरार, दो लोग खिड़की तोड़कर भागे

Tablighi Jammat People Abscond :पुणे से 10 लोग हुए फरार, इन्हें जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था जमातियों की पहचान के लिए पुलिस ने इन लोगों के हाथों पर मोहर भी लगाई थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 10:35 AM IST
jamati1.jpg
Tablighi Jammat People Abscond

नई दिल्ली। तबलीगी जमात (Tablighi Jammat) के लोगों में हुई कोरोनाा वायरस (Coronavirus) की पुष्टि ने सबकी नींदें उड़ाकर रखी हैं। देश में उनके जरिए कोरोना न फैले इसके लिए जमातियों को अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है, लेकिन उनका उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र और उत्तराखंड से तबलीगी जमात के लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से तबलीगी जमात के 10 लोगों के फरार हो गए। जबकि उत्तराखंड के काशीपुर क्वारंटीन (Quarantine) सेंटर से भी दो जमाती खिड़की तोड़कर भाग निकले।

पुलिस जमातियों की तलाश में जुटी हुई है और नाकाबंदी कर रही है। गौरतलब है कि पुणे से फरार हुए तबलीगी जमात के 10 लोग 23 फरवरी को दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद वे 6 मार्च तक पुणे में ही रहे। इसके बाद वे शिरूर चले गए और वहां की एक मस्जिद में रह रहने लगे। हालांकि दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया। उनके हाथों पर पहचान के लिए मोहर भी लगाई गई थी, लेकिन ये लोग वहां से भाग निकले हैं।

मोबाइल नंबर से कर रहे ट्रेस
पुणे पुलिस और जिला प्रशासन फरार जमातियों को पकड़ने के लिए उनके मोबाइल नंबर से ट्रेस कर रही है। हालांकि इस मामले में पुणे के विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर का कहना है कि ये दस लोग तबलीगी जमात से हैं, लेकिन इनका निजामुद्दीन मामले से कोई संबंध नहीं है।

Updated on:
4 Apr 2020, 10:35 AM IST
Published on: