24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी लाइफ जीने वाला मौलाना साद हुआ अंडरग्राउंड, करोड़ों के फार्महाउस का हुआ खुलासा

Maulana Saad Luxury Life : तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर मौजूद है तमाम सुविधाएं मौलाना साद के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने जारी किया नोटिस, जगह-जगह की जा रही छापेमारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 4 Apr 2020, 9:08 AM IST

maulana1.jpg

Maulana Saad Luxury Farm House

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात (Tabligi Jamaat) के लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर इन दिनों काफी बहस चल रही है। ऐसे में जमात के मुखिया मौलाना साद (Maulana Saad) ने इस पर अपनी टिप्पणी देकर आग को और भड़का दिया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद मौलाना साद के सुर बदल गए। उन्होंने जमातियों को लॉकडाउन का पालान करने को कहा। इसी बीच मौलाना साद के खुद अंडरग्राउंड होने की खबर सामने आई है। साथ ही उनकी लग्जरी लाइफ की झलक भी देखने को मिली।

पूरी दुनिया को मजहब का पाठ पढ़ाने वाले मौलाना साद खुद व्यक्तिगत जीवन में बिल्कुल ठाठ से रहते हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से उनके फार्म हाउस पर नोटिस चस्पा करते समय उनकी लग्जरी लाइफ की झलक देखने को मिले। मौलाना साद के फार्म हाउस में बड़ा-सा स्विमिंग पूल (swiming pool) है। साथ ही ऐश-ओ-आराम की वो तमाम सुविधाएं हैं जो एक लग्जरी होटल में रहती हैं। मौलाना साद कई महंगी गाड़ियों से चलते हैं। उनके पास सफेद रंग की चमचमाती हुई मर्सडीज भी है। इसके अलावा फार्म हाउस में गाड़ियों और बाइक का लंबा काफिला नजर आया।

तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद का अब तक कुछ पता नहीं चला है। ऐसे में क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मौलाना साद से मरकज से जुड़े 26 सवालों के जवाब नोटिस भेजकर मांगे हैं। मौलाना की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि साद ने मस्जिदों में मौत की बात कहकर लोगों का ब्रेन वॉश किया था। बाद में उसने अपने सुर बदल लिए।