विविध भारत

Neyveli Explosion: तमिलनाडु के थर्मल प्लांट में Boiler Blast में 6 की मौत, कई घायल

Tamil Nadu की Neyveli Lignite power plant में हुआ बड़ा हादसा Plant में Boiler Blast से 6 लोगों की मौत, जबकि 17 लोग Injured घायलों को नजदीकी अस्पताल में किया भर्ती, ब्लास्ट की वजह नहीं आई सामने

2 min read
तमिलनाडु के थर्मल प्लांट में जोरदार ब्लास्ट

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आ आई है। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कुड्डालोर जिला स्थित नेयवेली पावर प्लांट (Neyveli Lignite power plant) के बॉयलर में जोरदार धमाका ( Boiler Blast ) हुआ है। इस धमाके की वजह से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

धमाके में घायल हुए लोगों को एनएलसी लिग्नाइट अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल ब्लास्ट किस वजह से हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

दिन निकलते ही देश के दक्षिण राज्य से दर्दनाक खबर सामने आई। तमिलनाडु के कुड्डालोर में नेयवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन प्लांट पर बॉयलर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बॉयलर में धमाके की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

विस्फोट के बाद दल बचाव अभियान में जुट गया है। साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन से बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित है।

थर्मल प्लांट की सात इकाइयों में 1,470 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। एक बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू करने की कोशिश जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक जिस बॉयलर में विस्फोट हुआ है वो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इस कंपनी में 27 हजार लोग काम करते हैं।

इसी हादसे को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू का रिएक्शन सामने आया है. तापसी पन्नू ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए खास अपील भी की है। तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा- अब ये, क्या हम प्ली उस सब गलतियों के लिए माफी मांग सकते हैं जो हमने अभी तक किया है. इस रेस में भागते-भागते हुए धीरे-धीरे मिटाए जा रहे हैं।

मई में भी हो चुका हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले भी मई में प्लांट के बॉयलर में विस्फोट हुआ था। जहां हादसा हुआ उससे महज 32 मीटर की दूरी पर ही मजदूर काम कर रहे थे। ये हादसा 84 मीटर ऊंचाई वाले बॉलयर के फटने से हुआ है।

इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए थे जबकि पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इस हादसे के बाद कंपनी ने कहा था कि एनएलसी ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसकी अगुवाई महाप्रबंधक करेंगे।

Updated on:
01 Jul 2020 05:29 pm
Published on:
01 Jul 2020 01:29 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात