विविध भारत

बेयर ग्रिल्स के शो Men VS Wild में नजर आएंगे रजनीकांत, पीएम मोदी बंटोर चुके सुर्खियां

बेयर ग्रिल्स के शो नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत Men vs Wild में करेंगे जिंदगी के लिए संघर्ष कर्नाटक के बांदीपुरा टाइगर रिजर्व में शूट हुआ शो
less than 1 minute read
Men vs Wild show
बेयर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के जंगलों में नजर आएंगे रजनीकांत

नई दिल्ली। पीएम मोदी ( pm modi ) का घने जंगलों में जानवरों के बीच घूमना और फिर जिंदगी के लिए संघर्ष करना आपको याद होगा। नहीं तो हम याद दिला देते हैं बेयर ग्रिल्स ( Bear grylls ) के लोकप्रिय शो Men VS Wild में पीएम मोदी उनके साथ नजर आए थे। खास बात यह है कि अब इस शो में एक और भारतीय जल्द ही आपको नजर आएगा।

ये भारतीय और कोई नहीं तमिल के सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ( Superstar rajnikanth ) हैं। जी हां रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के कदमों से कदम मिलाते हुए घने जंगलों में घूमते नजर आएंगे।

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत अब इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करेंगे। जहां पीएम मोदी वाले एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में हुई थी, वहीं तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हो रही है, शूट तो शुरू भी हो गया है।

आपको बता दें कि डिस्कवरी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘Man vs Wild' के बेयर ग्रिल्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके शो का ह‍िस्सा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपत‍ि बराक ओबामा से लेकर तमाम मशहूर हॉलीवुड स्टार्स रह चुके हैं।

Updated on:
28 Jan 2020 03:21 pm
Published on:
28 Jan 2020 12:58 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार