विविध भारत

टेलिकॉम कस्टमर्स को झटका देने की तैयारी में TATA ग्रुप, बंद हो सकती है वायरलेस युनिट

टाटा समूह समूह की ओर से अनौपचारिक तौर पर टेलिकॉम सेवाएं बंद करने और लॉस दर्ज करने की जानकारी मुहैया कराई गई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 8:56 AM IST
Tata Group

नई दिल्ली।टाटा समूह ने अब अपनी टेलीकॉम सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने सरकार को बताया है कि वह अब वायरलेस बिजनेस चालू नहीं रखना चाहती। समूह के चीफ फाइनेंशियल आॅफिसर सौरभ अग्रवाल और टाटा टेलिसर्विसेज के एमडी एन श्रीनाथ ने टेलिकॉम विभाग के अफसरों से मुलाकात की और स्पेक्ट्रम होल्डिंग को सरेंडर करने के उपायों पर विचार विमर्श किया। टेलिकॉम सेवाएं बंद हो जाने से समूह के 21 साल पुरानी सेवाओं पर ब्रेक लग जाएगा।

60 दिनों में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक टाटा समूह समूह की ओर से अनौपचारिक तौर पर टेलिकॉम सेवाएं बंद करने और लॉस दर्ज करने की जानकारी मुहैया कराई गई है। समूह एक महीने के भीतर ही इसकी प्रक्रिया को शुरू करना चाहता है। इस संबंध में समूह के आला अधिकारियों ने टेलिकॉम विभाग के अफसरों के साथ वार्ता कर स्पेक्ट्रम होल्डिंग को सरेंडर करने की बात पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसारन समूह को इस संदर्भ में अन्य विभागों को भी जानकारी देनी होगी। सेवाएं बंद करने की शुरुआत करने के बाद उसे 60 दिनों में इसे पूरा करना होगा। इसकी एक सब्सिडियरी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) शेयर बाजार में लिस्टेड है। बता दें कि टाटा समूह को कुछ स्पेक्ट्रम एडमिनिस्ट्रेटिव तौर पर आवंटित किया गया था, जबकि कुछ स्पेक्ट्रम उसने पिछले सालों में ही खरीदे हैं। टाटा ग्रुप की टेलिकॉम यूनिट का नाम टाटा टेलिसर्विसेज है।

1996 में हुई थी शुरुआत

आपको बता दें कि समूह के ने जिस युनिट को बंद करने का फैसला किया है, वहीं समूह के 149 साल के इतिहास में यह पहली बड़ी यूनिट है। समूह ने इसे 1996 में लैंडलाइन सेवाओं के साथ शुरू किया गया था। इसके साथ ही कंपनी आपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए 2002 में सीडीएमए सर्विस भी शुरू की थी। जिसके बाद 2008 में जीएसएम टैक्नॉलजी को अडॉप्ट किया गया था। उसे जापान की एनटीटी डोकोमो से 14,000 करोड़ रुपये का निवेश भी मिला था, लेकिन जापानी फर्म ने 2014 में जॉइंट वेंचर से निकलने का फैसला किया।

Published on: