नई दिल्ली। इंफोसिस के पहले गैर-संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विशाल सिक्का के इस्तीफे से एक झटके में इंफोसिस को तीस हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी के शेयर 13 फीसदी तक टूट गएं। सिक्का ने अपने इस्तीफे का कारण निदेशक मंडल और एन. आर. नारायणमूर्ति की अगुवाई में हाई-प्रोफाइल संस्थापकों के बीच कटुता बढऩे को बताया है। हालांकि, कारपोरेट वर्ल्ड में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई सीईओ ने इस्तीफा दिया है।