विविध भारत

तेलंगाना में 10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों में दी गई छूट

Telangana lockdown: तेलंगाना सरकार ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए 10 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही दैनिक छूट को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

2 min read
May 30, 2021
Telangana extended lockdown for 10 days, restrictions granted

हैदराबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। लिहाजा, राज्य सरकारें प्रतिबंधों में ढील देने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर लॉकडाउन को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब तेलंगाना सरकार ने 10 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। तेलंगाना सरकार ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए 10 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही दैनिक छूट को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव ने ट्वीट करते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में तेलंगाना सरकार ने अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है और दैनिक छूट सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दी है। इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

एक अन्य ट्वीट में केटीआर ने उल्लेख किया, "कैबिनेट ने फैसला किया है कि उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण दिया जाएगा ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें।"

बीते 24 घंटों में 3,527 नए मामले दर्ज

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12 मई को 10 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे बाद में 18 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया था। इसके अलावा, राज्य सरकार लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 3,527 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,793 हो गई है। इसके अलावा 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 3,982 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Updated on:
30 May 2021 07:58 pm
Published on:
30 May 2021 07:53 pm
Also Read
View All
Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच