विविध भारत

जम्मू कश्मीर: शोपियां में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग भी की।

2 min read
File

श्रीनगर। रविवार को दिन निकलते ही आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे दिया। शोपियां में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

ये भी पढ़ें

विवेक तिवारी हत्याकांड में बीबी के आँसू सबने देखें लेकिन माँ अकेले बेटे को याद करती रही

पुलिस का एक जवान शहीद

खबरों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में शोपियां पुलिस स्टेशन पर कुछ आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। साथ ही फायरिंग भी की। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि ग्रेनेड से पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी की। गेट पर खड़े एक जवान इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालात में पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पुलिस के जवान ने दम तोड़ दिया। शहीद हुए पुलिसकर्मी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। इस हमले के बाद आतंकी पुलिस के जवान की सर्विस राइफल भी लेकर फरार हो गए। इलाके मेें सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। अभी ये नहीं पता पड़ पाया है कि आतंकियों की संख्या कितनी है।

दो आतंकी गिरफ्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से शुक्रवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक दानिश अहमद लोन और राजा इलियास मकरू आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे हैं। राज्य पुलिस ने इन दोनों के पास से काफी मात्रा में नकदी बरामद की है। इससे पहले गुरुवार को तीन जगहों पर आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद घाटी में अनंतनाग के गाजीगुंड में, श्रीनगर के नूरबाग में और बडगाम के पानजन में मुठभेड़ शुरू हुई। इन मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर कर दिए।

ये भी पढ़ें

देखें वीडियो : सना ने बताई रात की वो घटना जिसे सुन उड़ जाएंगे होश

Published on:
30 Sept 2018 08:05 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश