27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी मसूद अजहर के समर्थन में उतरा चीन, कहा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में नही है आम राय

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में रोड़ा अटकाए जाने के आरोपों पर चीन ने सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 29 Sep 2018, 5:12 PM IST

मसूद अजहर

आतंकी मसूद अजहर के समर्थन में उतरा चीन, कहा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में नही है आम राय

संयुक्त राष्ट्रः चीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में रोड़ा अटकाए जाने के आरोपों पर सफाई दी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर का बचाव करते हुए चीन ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के बीच इस आतंकी घोषित करने को लेकर आम राय नहीं बन पायी है इसलिए इसे आतंकी घोषित नहीं किया जा सकता। चीन के इस ताजा बयान से भारत के प्रयासों को एक बार फिर झटका लगा है। भारत और अमरीका लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार चीन कोई न कोई बहाना बनाकर आतंकी घोषित नहीं होने दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के पास है वीटो का अधिकार
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमरीकी थिंक टैंक काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशन्स के एक कार्यक्रम में कहा कि सदस्य देश अगर अजहर पर आम राय बनाते हैं तो चीन भी इसे वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान भी इस मामले में आम राय नहीं बना पा रहे हैं। दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के पास वीटो का अधिकार है। भारत, अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई देश अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के पक्ष में हैं। लेकिन चीन और पाकिस्तान ये नहीं चाहते कि अजहर को आतंकी घोषित किया जाए। बता दें कि भारत के अथक प्रयासों के बाद पहले ही मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में रखा गया है।

भारत में कई आतंकी हमलों का दोषी है अजहर
पाकिस्तान का यह आतंकी भारत में कई आतंकी हमलों का दोषी है। अजहर ने 2016 में कश्मीर के उड़ी में सैन्य अड्डे पर हमला करवाया था जिसमें हमारे 17 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी आज भी कश्मीर में मौजूद हैं जो अक्सर वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।