विविध भारत

पुलवामा में सेना कैंप पर आतंकी हमला, 12 घंटे के भीतर तीन ग्रेनेड हमले

जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। पिछले 12 घंटों में आतकिंयों ने तीन अलग अलग जगहों पर ग्रेनेड हमला बोला है।
2 min read
 grenade attack
पुलवामा में सेना कैंप पर आतंकी हमला, 12 घंटे के भीतर तीन ग्रेनेड हमले

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड हमला किया गया है। ताजा मामला पुलवामा का है। पुलवामा में सेना कैंप और सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। CRPF और राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। ग्रेनेड हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। इससे पहले आतंकियों ने पंथा चौक और त्राल में ग्रेनेड हमला किया है।

त्राल में नेता के घर ग्रेनेड से हमला

अशरफ भट के आवास पर ग्रेनेड से हमला इससे पहले आतंकियों ने त्राल में नेशनल कॉनफ्रेंस नेता अशरफ भट के आवास पर ग्रेनेड से हमला किया । हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत नहीं हुई। मोहम्‍मद अशरफ भट ने बताया कि आतंकी के द्वारा फेंका गया ग्रेनेड उनके आवास के बाहर ही फट गया। इसके कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रेनेड हमले से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूर्व विधायक के घर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले गुरुवार को एक कांस्टेबल को अगवा कर आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी।

22 दिनों के भीतर दो जवानों की हत्या

गौरतलब है कि पिछले 22 दिनों के अंतराल में आतंकियों ने घाटी में इस तरह की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। पहले कश्मीर राइफल का जवान औरंगजेब और अब जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद को आतंकियों ने अपना शिकार बनाया है। आतंकवादियों ने हवा में फायरिंग की और बंदूक के दम पर जावेद को अपने साथ कार में बिठाकर ले गए थे। जावेद पिछले पांच साल से एसएसपी शैलेंद्र कुमार के साथ ऑपरेटर के तौर पर तैनात थे। लेकिन, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दोनों घटनाओं में कई समानताएं हैं।

Published on:
06 Jul 2018 09:11 pm
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

Koria News: डॉग शेल्टर में 9 माह से लटका है ताला, 1 भी नहीं रख पाए, नगरपालिका क्षेत्र में 500 से अधिक हुई कुत्तों की संख्या

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

गहलोत का केंद्र पर हमला, जातिगत जनगणना में खामी छोड़ी तो ओबीसी दशकों पीछे जाएगा

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत