राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड बढने के साथ और भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।
नई दिल्ली। समूचे भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन व रात के तापमान में गिरावट होने लगी है और इसी के साथ लोगों सर्दी का भी अहसास होने लगा है। अगले सप्ताह और ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड बढने के साथ और भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से दिल्ली का मौसम करवट लेगा। लेकिन इस करवट से दिल्ली वालों को प्रदूषण से थोड़ा राहत मिल सकता है तो ठंड बढ़ जाएगी। दरअसल मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बारिश का यह दौर बुधवार तक रह सकता है। इससे जहां एक और प्रदूषण से निजात मिल सकता है तो वहीं ठंड बठ जाएगी। मौसम विभाग ने बताया रविवार को बीते पांच वर्षों में अधिकतम तामपमान दर्ज किया गया।
बारिश से ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि 11 नवंबर के दिन बीते पांच वर्षों में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 2013 में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय स्मॉग देखऩे को मिल सकता है। तापमान की बात करें तो तीन से चार डिग्री तक कम हो सकता है। इससे मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। बीते 7और 8 नवंबर की रात इस सीजन की सबसे ठंड़ी रात रही। बीते सात वर्षों में 8 नवंबर को सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में सर्दी कुछ ज्यादा पड़ सकती है।