विविध भारत

India ने China की PLA को दिया कड़ा संदेश- Chinese army ने नहीं किया समझोते का पालन

India-China Dispute को सुलझाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष सैन्य प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता शुरू हुई भारत ने PLA को कड़ा संदेश दिया है कि चीनी सेना ने पीछे हटने पर बनी सहमति का पालन नहीं किया है

2 min read
India ने China की PLA को दिया कड़ा संदेश- Chinese army ने नहीं किया समझोते का पालन

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख ( East Ladakh ) में सीमा विवाद को ( India-China Dispute ) सुलझाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष सैन्य प्रतिनिधिमंडल ( Military delegation ) के बीच मंगलवार सुबह वार्ता शुरू हुई। बैठक चुशूल ( Chushul ) में हो रही है, जहां भारत ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ( PLA ) को कड़ा संदेश दिया है कि चीनी सेना ( Chinese army ) ने पीछे हटने पर बनी सहमति का पालन नहीं किया है।

यह दोनो देशों के बीच सैन्य प्रतिनिधिमंडल स्तर की तीसरी वार्ता है। इससे पहले की कोर कमांडर स्तर की दो बैठकें क्रमश: 6 जून और 22 जून को हुई थी। इस बार भारत की तरफ चुशूल में यह बैठक हो रही है। अंतिम दोनों बैठकें चीनी तरफ में मोल्डो में हुई थी। एक सूत्र ने कहा कि स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों के बीच सीमा विवाद की सभी वजहों पर चर्चा की जाएगी।

चीन पैंगांग सो में पीछे हटने को तैयार हुआ था, लेकिन वह हटा नहीं। भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा का दावा फिंगर 8 पर करता है और चीनी फिंगर 4 और फिंगर 5 के बीच बैठे हैं, जिसकी वजह से देपसांग और देमचोक क्षेत्र में मतभेद हैं। 22 जून को दोनों देशों के बीच 11 घंटे तक वार्ता चली थी। वार्ता काफी सकारात्मक माहौल में हुई और पीछे हटने को लेकर दोनों देशों में सहमति बनी। भारतीय सेना ने तब कहा था, "पूर्वी लद्दाख के संघर्ष के सभी क्षेत्रों में पीछे हटने पर चर्चा हुई।"

ये भी पढ़ें

चीन पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, UC-Tik ToK-Shareit समेत 59 Chinese Apps हुए Ban
Updated on:
30 Jun 2020 05:28 pm
Published on:
30 Jun 2020 05:19 pm
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद