विविध भारत

नीति आयोग के सीईओ बोले- यह लॉकडाउन का तीसरा चरण नहीं ओपनिंग का पहला चरण

अमिताभ कांत ने बताया कि 1928 की मंदी के दौरान रुजवेल्ट ने कहा था डरने के लिए कुछ नहीं है। डर ही है जो हमें डरा रहा है। इस डर को नहीं हराया तो बीमारी तो जाएगी नहीं, अर्थव्यवस्था भी नहीं बचेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2020, 8:59 PM IST
नीति आयोग के सीईओ बोले- यह लॉकडाउन का तीसरा चरण नहीं ओपनिंग का पहला चरण
नीति आयोग के सीईओ बोले- यह लॉकडाउन का तीसरा चरण नहीं ओपनिंग का पहला चरण

नई दिल्ली। अमिताभ कांत ने कहा कि ‘लॉकडाउन का तीसरा फेज जो लागू किया गया है उसे लॉकडाउन-3.0’ नहीं बल्कि ‘ओपनिंग 1.0’ कहना चाहिए। केंद्र सरकार ने रोजगार और अर्थव्यवस्था की चुनौती को देखते हुए ही खोले जाने की दिशा में यह कदम उठाए हैं। अमिताभ कांत ने बताया कि 1928 की मंदी के दौरान रुजवेल्ट ने कहा था डरने के लिए कुछ नहीं है। डर ही है जो हमें डरा रहा है। इस डर को नहीं हराया तो बीमारी तो जाएगी नहीं, अर्थव्यवस्था भी नहीं बचेगी।

अब जीविका बचानी होगी
अमिताभ कांत ने कहा 80 फीसदी आर्थिक गतिविधियां कुछ प्रमुख शहरों में केंद्रित हैं। इन शहरों को पूरा बंद रखा गया तो आर्थिक गतिविधियां ठप रहेंगीं। लक्ष्य यह है कि जानें तो बचा ली हैं अब सबकी जीविका भी बचानी होगी।

नहीं खोला तो लोग ज्यादा मरेंगे

हमने अभी खोला नहीं तो तीन चीजें होंगी। लोग दूसरी बीमारियों का इलाज नहीं मिल पाने से मारे जाएंगे। कुपोषण का स्तर बहुत बढ़ जाएगा। गरीबी रेखा से निकाले गए 30 करोड़ लोगों के दोबारा अति गरीब होने का डर होगा। उन्होंने राज्यों को कहा है कि वे बिना डरे साहस के साथ प्रतिबंध हटाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाएं।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ