विविध भारत

दुनिया में तीन तरह से बनी कोरोना वैक्सीन, एमआरएनए सर्वश्रेष्ठ

Highlights. - वैक्सीन को ब्रिटेन ने इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया, लेकिन अमरीका में अभी इसको मंजूरी नहीं मिली है - वैक्सीन से सामान्यत: 5-10 साल इ्युनिटी रहेगी। इससे अधिक समय तक भी रह सकती है - वैक्सीन लगने के 28 दिन में शरीर में इ्युनिटी विकसित होती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2020, 10:45 AM IST
coronavirus-vaccine.jpg
11 कोरोना वॉरियर्स

नई दिल्ली।

अमरीका में विकसित फाइजर की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन ने इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया, लेकिन अमरीका में अभी इसको मंजूरी नहीं मिली है। कोरोना की वैक्सीन शरीर पर काम कैसे करती है और यह कितने दिनों का सुरक्षा कवच देगी? वैक्सीन लगने के बाद क्या यह पहले दिन से ही प्रभावी हो जाएगी? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब पत्रिका के लिए एक्सक्लूसिव कैलिफोर्निया में रह रहे डॉ. अनिल शर्मा ने दिए। डॉ. अनिल इसके अलावा यूसीएलए स्कूल ऑफ मेडिसिन में फैकल्टी मे्बर व एलए हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर हैं।

1- वैक्सीन की दोनों डोज के बाद कितने समय तक इ्म्युनिटी रहेगी?

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वैक्सीन से सामान्यत: 5-10 साल इ्युनिटी रहेगी। इससे अधिक समय तक भी रह सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई स्टडी या दावा नहीं आया है।

2- वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क पहनना जरूरी होगा?

वैक्सीन लगने के 28 दिन में शरीर में इ्युनिटी विकसित होती है। इसके 21-28 दिन बाद पूर्ण इ्युनिटी के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। हालांकि शरीर में एंटीबॉडीज विकसित होने के लिए कोई चेकअप या मानक तय नहीं हुआ है। दोनों वैक्सीन करीब 95 प्रतिशत प्रभावी हैं, लेकिन मास्क पहना जरूरी है।

3- क्या बच्चों के लिए भी वैक्सीन लगाई जाएगी या जरूरत होगी?

अभी कोरोना की वैक्सीन 18 साल तक के बच्चों को दी जा सकती है। एस्ट्राजेनेका, फाइजर और मॉडर्ना 13 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की कितनी जरूरत है, इस पर शोध कर रही हैं। उ्मीद है कि आगे 13 साल तक के बच्चों को भी वैक्सीन दी जाए

Published on: