विविध भारत

तमिलनाडु के नए सीएम स्टालिन ने जब देखी पिता की तस्वीर तो आंखों से छलक आए आंसू

करुणानिधि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, स्टालिन ने एक छोटे से हाथ के इशारे से बताया कि उनके पिता उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री बनते देखने के लिए वहां नहीं थे। स्टालिन की बहन सेल्वी ने उन्हें सांत्वना दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2021, 2:19 PM IST
TN New Cm Stalin gets emotional before Karunanidhi's photo
TN New Cm Stalin gets emotional before Karunanidhi's photo

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन शुक्रवार को गोपालपुरम में स्थित उनके निवास स्थान पर अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के फोटो के सामने उनका सम्मान करते हुए भावुक हो गए। मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद स्टालिन ने राजभवन से करुणानिधि के गोपालपुरम स्थित आवास पर पहुंचे।

सीएम बनते हुए देखना चाहते थे पिता
करुणानिधि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, स्टालिन ने एक छोटे से हाथ के इशारे से बताया कि उनके पिता उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री बनते देखने के लिए वहां नहीं थे। स्टालिन की बहन सेल्वी ने उन्हें सांत्वना दी। इससे पहले करुणानिधि के निवास में प्रवेश करने पर जहां उनकी मां अब रहती हैं।

पटाखों से नाराज हुए स्टालिन
पार्टी के कुछ कार्यकतार्ओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े, जिससे स्टालिन ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की। स्टालिन अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए करुणानिधि के आवास पर आए थे। राजभवन में, स्टालिन की पत्नी दुर्गा ने अपने पति को शपथ के दौरान "मैं मुथुवेल करुणानिधि" कहते हुए सुनकर भावुक हो गई।

Updated on:
7 May 2021, 2:19 PM IST
Published on: