विविध भारत

Todays Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का असर, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर पालम एयरपोर्ट के पास जीरो विजिबिलिटी के साथ हुई सुबह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर जारी हुआ अलर्ट

less than 1 minute read
Feb 09, 2021
घने कोहरे की चादर में सिमटी दिल्ली

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। खास तौर पर पालम एयरपोर्ट इलाके में सुबह की शुरुआत ही घने कोहरे के साथ हुई। यहां आलम यह रहा कि सुबह 6 बजे से ही जीरो विजिबिलिटी रही।

सड़कों पर कुछ भी साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहा। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा।

घाटी में बर्फबारी का अलर्ट
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद में 9 फरवरी को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में बारिश के आसार
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड (Uttarakhand) के भी उत्‍तरी इलाकों में 9 और 10 फरवरी को बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होने का अनुमान है।

चार दिन बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे यानी 10 फरवरी की सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि उत्‍तर पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यानी लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

Published on:
09 Feb 2021 08:08 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर