विविध भारत

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किल

देश के कई राज्यों में बारिश के आसार उत्तराखंड में एक बार फिर बिगड़ सकता है मौसम दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2021, 7:43 AM IST
Weather Update
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) एक बार फिर करवट ले रहा है। देश के कई राज्यों में ठिठुरन के बीच बारिश ( Rain ) और कोहरा ( Fog ) लोगों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर रहा है। उत्तराखंड में आई त्रासदी के एक हफ्ते बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी और हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यही नहीं देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और मध्य भारत के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश का पूर्वनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा। इसके चलते उत्‍तराखंड में 14 से लेकर 17 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इससे पहले रविवार को राजधानी देहरादून में धुंध छाई रही तो तो प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कुछ हिस्सों में हल्की धूप खिली खिली थी, लेकिन शाम को फिर से बादल छा गए। वहीं, दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

उत्तरकाशी और चमोली जिले में हल्की बारिश भी हुई। इसके साथ ही बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जाताया है।

बढ़ेंगी सर्द हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी के बीच मैदानी इलाकों में एक बार फिर सर्द हवाएं बढ़ सकती हैं। दरअसल देश के अधिकांश हिस्‍सों में इन दिनों ठंड का असर देखा जा सकता है। भारत के उत्‍तरी हिस्‍से में बार बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अन्‍य हिस्‍सों के मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली के अधिकांश हिस्‍सों में 15 और 16 फरवरी को घने से लेकर अत्‍यधिक घना कोहरा छाया रह सकता है।

ऐसा सुबह के समय देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी 15 और 16 फरवरी को सुबह के समय अधिकांश हिस्‍सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

आईएमडी का कहना है कि 16 फरवरी के बाद से कोहरे में कमी देखने को मिल सकती है।

इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी को विदर्भ और छत्‍तीसगढ़ में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत