विविध भारत

Punjab जाने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, त्योहारी सीजन में कारोबारी हुए परेशान

Punjab जाने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, करोड़ों का नुकसान किसान यूनियनों ने केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

less than 1 minute read
Oct 29, 2020
Feature image

नई दिल्ली। देश में किसानों की ओर से लगातार मोदी सरकार ( Modi Govt ) के लाए गए कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। इसका व्यापक असर अब पंजाब ( Punjab ) में देखने को मिल रहा है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कृषि अधिनियमों के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए पंजाब की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनों को रद्द किए जाने का जमकर विरोध हो रहा है। केंद्र के फैसले के खिलाफ सत्ताधारी कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल, किसान यूनियन लामबंद हो गए हैं।

पंजाब में भारतीय रेलवे ( India Railway ) के जरिए मालगाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी है। किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र की बीजेपी सरकार पंजाब के किसान संगठनों और पंजाब सरकार के साथ बदले की कार्रवाई के तहत मालगाड़ियों को आने नहीं दे रही। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

केंद्र सरकार कहना है कि पंजाब सरकार प्रदेश में आने वाली मालगाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है तभी भारतीय रेलवे पंजाब के ट्रेक पर मालगाड़ियों को भेजेगी।
ट्रेनों को बंद किे जाने से व्यापारी काफी परेशान हैं। पहले कोरोना लॉकडाउन और अब त्योहारी सीजन के बीच मालगाड़ियों को रोके जाने से व्यवसायियों की कमर टूट गई है।

Published on:
29 Oct 2020 11:13 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन