
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) महामारी का कहर जारी है। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बाद भी कोरोना के मामलों में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या के लिहाजर से देशभर में दिल्ली का स्थान तीसरा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ( Health Ministry ) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में मरीजों की संख्या करीब 24 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं 606 की मौत भी हुई है।
कोरोना मरीजों की तेजी बढ़ती संख्या को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Government ) ने दिल्ली आने वालों के लिए बड़ी घोषणा की हैं। प्रदेश सरकार ने अब दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटाइन ( quarantine ) की अवधि को 14 दिन से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए यह घोषणा की है। साथ ही इस संबंध में सभी जिला न्यायधीशों को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय सचदेव ने इस सबंध में निर्देश जारी किए हैं जिसमें एयरपोर्ट, रेलवे और परिवहन विभाग को यात्रियों का विवरण देने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ( Delhi Government ) की नई घोषणा के तहत सभी विभाग रोजाना राजस्व विभाग के प्रधान सचिव और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ( DDMA ) को दिल्ली आने वाले यात्रियों का पूरा विवरण देंगे और उनकी यात्रा संबंधी जानकारी भी देंगे
प्रदेश सरकार की ओर कहा गया है कि यहां आने वाला कोई व्यक्ति किसी भी परिवहन साधन, चाहे वह रेल हो, बस हो या पर्सनल वाहन या फिर फ्लाइट के जरिए दिल्ली आता है, उसे बिना कोरोना लक्षण के 7 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। पहले यह अवधि 14 दिन थी, लेकिन अब इसे घटाकर 7 दिन कर दिया गया है।
इस निर्देश के बाद अब दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को 7 दिन सेल्फ क्वारंटाइन में रहना होगा।