विविध भारत

Jammu-Kashmir: भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया, पाकिस्‍तान की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से बड़ी खबर सामने आई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2020, 7:01 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के पुंछ ( Encounter in Poonch ) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पुंछ के डुरगन क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए तलाशी अभियान ( Search Operation in Jammu-Kashmir ) शुरू कर दिया। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं।

दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी शामिल

जानकारी के अनुसाार पुंछ के डुरगन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी किए जाने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों ने कहा कि यह आतंकवादियों का एक समूह है, जो हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आया था। सूत्रों ने यह भी कहा कि समूह में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी शामिल हैं। पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में चल रहे जिला विकास परिषद चुनाव में बाधा डालने के लिए आतंकवादियों को भेजने का यह एक प्रयास है।

आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया था

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन जमात अवंतीपुरा से जुड़े एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान त्राल निवासी इरशाद अहमद रेशी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह त्राल और अवंतीपुरा क्षेत्रों में आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने और आतंकवादियों को आश्रय देने जैसी सहायता प्रदान करने में शामिल रहा था। पुलिस ने कहा कि उसके कब्जे से 10 डेटोनेटर, एक वायरलेस सेट, दो वायरलेस एंटीना, एक आईईडी रिमोट कंट्रोल और पांच किलो प्रतिबंधित ड्रग्स (कैनबिस) बरामद की गई।

Updated on:
13 Dec 2020, 7:01 PM IST
Published on: