1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lalu Prasad Yadav के स्वास्थ्य को लेकर बुरी खबर, किडनी फंक्शन हो सकता है फेल

चारा घोटाला केस में सजा काट रहे हैं लालू प्रसाद यादव लालू ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दाखिल की जमानत याचिका  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Dec 2020, 10:57 PM IST

untitled_5.png

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित चारा घोटाला केस ( fodder scam case ) में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav ) के स्वास्थ्य को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड् सकती है। आपको बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ( RJD Chief Lalu Prasad Yadav ) लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से उनको रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( Rajendra Institute of Medical Sciences ) में भर्ती किया गया है। अब उनके डॉक्टर का बयान आया है कि लालू यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले दिनों में उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।

ठंड ने थामी जिंदगी की रफ्तार: कोहरे की वजह से कई ट्रेन रद्द, कइयों का समय बदला

रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बिगड् सकता है, जिसकी वजह से उनको समस्याओं का सामना करना पड् सकता है। डॉक्टरों का तो यहां तक कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। डॉक्टरों ने कहा कि अगर किडनी फंक्शन Fail होता है तो यह निश्चित रूप से खतरनाक साबित हो होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को लिखित में जानकारी दे दी गई है।

48 घंटे में निकल सकता है किसान आंदोलन का समाधान, जानें केंद्र सरकार ने उठाया क्या कदम?

आपको बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू यादव को स्वास्थ्य के साथ ही अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाला से जुड़े एक केस में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है। जिसकी वजह से लालू यादव को अभी और जेल में समय गुजारना होगा। इसके साथ बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक बार सत्ता हाथ से गंवानी पड़ी है। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन सत्ता भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में चली गई।