विविध भारत

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उद्धव ने लिया फैसला,सभी धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा

Highlights जनता से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क को पहनने की अपील की। मुंबई में 24 में घंटे में 1,135 नए मामले सामने आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 9:22 PM IST
 Naidunia Maharashtra CM Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि वे भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क को जरूर पहने। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। यहां पर लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

मुंबई में 24 में घंटे में 1,135 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर 618 ठीक हो चुके हैं। वहीं की 19 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। यहां पर कुल मामले 2,75,707 तक बढ़ चुके हैं। वहीं करीब 10,673 मौतें हो चुकी हैं। यहां पर 9,770 सक्रिय मामले हैं।

वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, 'दिवाली के दौरान राज्यभर में गजब की भीड़ देखने को मिली। गणेश चतुर्थी के दौरान भी ऐसी ही भीड़ दिखाई दी थी। हम संबंधित विभागों से बातचीत में लगे हुए हैं। इस दौरान हम पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अभी 8-10 दिन हम हालात की और समीक्ष करेंगे। इसके बाद ही लॉकडाउन लगाने को लेकर कोई फैसला लेंगे।

Updated on:
22 Nov 2020, 9:22 PM IST
Published on: