विविध भारत

मुजफ्फरपुर कांड पर मेनका गांधी का बड़ा बयान, सरकार ने अनुदान दिया लेकिन ध्यान नहीं दिया

मुजफ्फरपुर और देवरिया बालिका विश्राम गृह में लड़कियों से हुई रेप की घटना पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी बेहद हैरान करने वाला बयान सामने आया है।

2 min read
Aug 06, 2018
मुजफ्फरपुर कांड पर मेनका गांधी का बड़ा बयान, सरकार ने अनुदान दिया लेकिन ध्यान नहीं दिया

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर के बाद देवरिया के बालिका विश्राम गृह में लड़कियों से यौन शोषण की घटना ने हर कोई हैरान है। केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि ये जो मुजफ्फरपुर और देवरिया में हुआ है, उससे हम लोग चकित भी हैं और दुखी भी। मुझे मालूम है कि ऐसे बहुत से जगह हैं। बालिका गृह को सरकार की ओर से अनुदान तो दिया गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

केंद्रीय मंत्री की नहीं सुनते सांसद

मेनका गांधी ने कहा कि देशभर कहा कि मैंने दो साल में हर सांसद को खत लिखकर कहा है कि वह अपने क्षेत्रों का दौरा का दौरा करें। अगर किसी भी स्थान पर कोई कमी मिले तो मुझे तुरंत जानकारी दें। मैं इसपर कार्रवाई करूंगी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

देवरिया में गायब लड़कियों से यौन शोषण

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर कांड की तरह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उप्र में भी सभी अनाथालयों एवं बालिका विश्राम गृहों की जांच के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद ही यह मामला सामने आया है। देवरिया के बालिका विश्राम गृह में कथित तौर पर 42 लड़कियां थीं, जिनमें से 18 लड़कियां गायब हैं। जिला प्रशासन उनकी तलाश में जुटा हुआ है। बरामद लड़कियों में से कई ने अपने साथ यौन हिंसा की घटनाओं की जानकारी दी है, जिस पर प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

हटाए गए देवरिया के डीएम

बालिका गृह से लड़कियों के गायब होने के मामले में मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाते हुए सोमवार को महिला कल्याण मंत्री रीता जोशी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की, और इसके बाद देवरिया के जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हटा दिया गया। राज्य की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों को बताया कि उच्चस्तरीय समिति का गठन कर मामले की जांच रपट 12 घंटे के भीतर तलब की गई है।

ये भी पढ़ें

इस सीट से राजबब्बर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019, लेकिन 2009 में जो हुआ वो कोई भूला नहीं…

Published on:
06 Aug 2018 06:28 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश