27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर रेप कांड से जागे सीएम नीतीश, बिहार में अब NGO नहीं सरकार चलाएगी शेल्टर हाउस

मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस में 34 लड़कियों के साथ रेप की घटना से पूरा देश सकते हैं। बिहार सरकार पर लगातार सवाल उठे रहे हैं, इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:35 PM IST

Muzaffarpur Rape Case

मुजफ्फरपुर रेप कांड से जागे सीएम नीतीश, बिहार में अब NGO नहीं सरकार चलाएगी शेल्टर हाउस

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस घटना से सीख लेते हुए सोमवार को बिहार सरकार ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्होंने सिस्टम में खामियों की चर्चा करते हुए कहा कि अब बिहार में शेल्टर हाउस गृह स्वयंसेवी संस्था (NGO) नहीं बल्कि सरकार खुद चलाएगी।

ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं : सीएम नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना अत्यंत शर्मनाक है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। ऐसी घटना को सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शेल्टर हाउस गृह गैर सरकारी संस्थाएं नहीं, सरकार चलाएगी। इसे चरणबद्घ तरीके से लागू किया जाएगा।

हमारी सरकार ने ही कराया जांच: नीतीश

पटना में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ही सर्वेक्षण का कार्य करवाया था, उसके पहले किसी को इसके बारे में क्या मालूम था?

महिलाओं की निंदा करने वाले पूछ रहे सवाल: सीएम

विपक्षियों पर पलटवार करते हुए कहा सीएम नीतीश ने कहा कि आज ऐसे लोग धरना और कैंडल मार्च कर रहे हैं, जिनके महिलाओं पर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हुई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सवाल पूछ रहे हैं, वे टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के सर्वेक्षण से पहले सवाल क्यों नहीं पूछ रहे थे।

चुप्पी के सवाल पर सीएम का जवाब

मुख्यमंत्री ने मामले में चुप रहने के आरोप पर कहा, 'इस मामले में गलतबयानी हो रही है। सदन में मैंने इस मामले में बयान दिया है, तो फिर चुप्पी का सवाल कहां?' विपक्ष को जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, 'इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लोगों ने भ्रम फैलाना शुरू किया और मुझे जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली मैंने तुरंत सीबीआई जांच की बात की। उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच करवाने की पहल की।'
दोषी कोई भी, बख्शेंगे नहीं
समाज कल्याण विभाग मंत्री मंजू वर्मा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर वह भी दोषी होंगी तो वह भी जाएंगी। लेकिन, बिना कारण किसी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्री ने भी इस मामले पर अपना पक्ष रखा है।

34 लड़कियों से रेप का खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गर्ल्स शेल्टर हाउस में 34 लड़कियों के दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। बिहार समाज कल्याण विभाग ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) ने राज्य के सभी आश्रय गृहों का सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें शेल्टर हाउस की बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। इस सोशल ऑडिट के आधार पर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद इसकी गूंज सड़क से संसद तक पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग