27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग, पीएम मोदी को हटाकर इस भाजपा नेता को बनायें प्रधानमंत्री

राम मंदिर बनाने के लिए वरुण गाँधी का पीएम बनाना जरुरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:13 PM IST

Varun gandhi Pm demand

Varun gandhi Pm demand in allahabad

इलाहाबाद:कभी भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी रहे और यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे वरुण गांधी के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में न केवल वरुण समर्थकों ने इसके लिए प्रदर्शन किया,बल्कि बाकायदा पोस्टर लेकर सड़को पर उतरे। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के पहले से समर्थकों ने वरुण गांधी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी ।वरुण गाँधी समर्थको ने राम मंदिर बनाने के लिए वरुण गाँधी को पीएम बनाने की मांग की है ।

पीएम मोदी को हटाने की मांग
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेहरू गाँधी परिवार की पैतृक जमीन से भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया था।उस दौरान वरुण गाँधी को सीएम बनाने की मांग उठी थी। जो पूरे प्रदेश में चुनाव तक उठती रही। वही एक तरफ जहां भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली छोड़ यूपी की परिक्रमा में लगा है।और आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी जमीन मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध शुरू होना पार्टी के लिए अच्छी खबर नही है।

केंद्र सरकार ने जनता के साथ किया छलावा
वरुण गांधी के पुरखों के शहर में फायर ब्रांड नेता वरुण गाँधी के समर्थको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हटाओ राम मंदिर बनाओ वरुण गांधी को लाओ का नारा लगाते हुए सड़कों पर उतरे। समर्थकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले चार सालों में देश की जनता के साथ छलावा किया है।देश के संतों.महंतों और महात्माओं के साथ झूठ बोला है। भाजपा सरकार कोर्ट की बात कह कर राम मंदिर के मामले को फंसा रखा है।।समर्थकों ने कहा कि अगर राम मंदिर को बनाना है,इसके लिए वरुण गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा ।

देश को युवा नेतृत्व की जरुरत
वरुण गांधी का पोस्टर लेकर निकले समर्थकों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बदलाव की बात करते हैं।युवाओं की बात करते हैं।तो ऐसे में हमें युवा प्रधानमंत्री चाहिए।वरुण गांधी की छवि पूरे देश में हिंदूवादी नेता की है।कभी हिंदुत्व को लेकर अपने बयानों से सुर्खियों रहने वाले वरुण गांधी यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से शांत है लेकिन उनके समर्थको ने एक बार फिर वरुण गांधी को उसी तेवर के साथ आगे लाने जुटे है ।

वरुण गांधी के साथ देश का हर वर्ग खड़ा है
वरुण गाँधी को पीएम बनाने की मांग को लेकर छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा की वरुण गांधी में देश का नेतृव करने की क्षमता है । देश कब तक जाति धर्म और सम्प्रदाए के नाम पर सरकार चुनेगा । अब देश में काम करने वाले युवा नेतृत्व की जरुरत है । रवि ने कहा की वरुण गांधी के साथ देश के सभी जाति धर्म के लोगो को भरोसा है । वहीं वरुण गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता से बात किया उन्होंने कहा कि उन्हें इस पोस्टर के बारे में कोई जानकारी नही है ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग