विविध भारत

यूपी: भाजपा का एक और दलित सांसद नाराज, PM को लिखी चिट्ठी

यूपी में भाजपा के दलित सांसद अशोक दोहरे ने अपनी ही पार्टी की सरकार से नाराजगी जाहिर की है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 1:49 PM IST
Ashok

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दलित सांसदों की नाराजगी दिनों-दिनों बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में इटावा के भारतीय जनता पार्टी सांसद अशोक दोहरे का नाम भी जुड़ गया है। दोहरे ने अपनी ही पार्टी की सरकार से नाराजगी जाहिर की है। दोहरे भाजपा के के तीसरे दलित सांसद हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर दिखाई है।

पुलिस दलितों को झूठे मुकदमे में फंसा रही है
बता दें कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने के संबंध में दोहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत की है। पीएम से की गई शिकायत में सांसद दोहरे ने कहा, ''भारत बंद के बाद दलित और अनुसूचित जाति के लोगों को यूपी समेत दूसरे राज्यों में प्रदेश सरकार व स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमें में फंसा रही है। पूरे देश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।''

दलितों को मारा-पीटा जा रहा है
दलित सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे निर्दोष लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घरों से निकालकर मार रही है। दोहरे ने कहा, ''पुलिस के इस रवैये से एससी-एसटी में रोष बढ़ता जा रहा है।" वहीं, दोहरे की इस नाराजगी को विपक्ष के नेता बदली हुई राजनीति के तौर पर देख रहे हैं।

योगी के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत
बता दें कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के रवैये के खिलाफ दलित सांसद छोटेलाल खरवार ने पीएम मोदी को लेटर लिख कर अपना दर्द बताया था। खरवार ने अपने पत्र में सूबे के प्रशासन द्वारा घर पर जबर्दस्ती कब्जा करने सहित उसे जंगल की मान्यता देने की शिकायत की गई है।

अधिकारी करते हैं उत्पीड़न

वहीं, पीएम को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने कहा है कि जिले के आला अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सांसद दो बार सीएम योगी से मिले, लेकिन सीएम ने उन्हें डांटकर भगा दिया। बता दें कि सांसद ने पीएम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय और संगठन मंत्री सुनील बंसल की शिकायत की है।

Updated on:
6 Apr 2018, 1:49 PM IST
Published on: