21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसी लगी नज़र की देवता पति बन गया शैतान

मामूली कहासुनी के बाद पति पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि पत्नी को बर्बरता से पीटा और मरने के लिए बेसुध छोड़ कर भाग गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 06, 2018

Crime

कोटा .

जिससे टूटकर प्यार किया, अपनों का विरोध झेला और खून के सगे रिश्ते छोड़कर अपने प्यार की खातिर चली आई। इस प्रेम को जाने किसकी नजर लगी कि जो पति देवता था, वो शैतान बन गया। उस रात मामूली कहासुनी के बाद पति पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि पत्नी को बर्बरता से पीटा और मरने के लिए बेसुध छोड़ कर भाग गया। बदहवास पीडि़ता जब देर रात गुमानपुरा थाने पहुंची तो पुलिसवाले भी उसकी हालत देखकर दंग रह गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। बुरी तरह घायल महिला के शरीर पर 32 गहरे जख्म थे।

Read More:खुशखबरी: कोटा जंक्शन से चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अब पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है। घटना 27 मार्च की है। पीडि़ता के दो छोटे बच्चे हैं, जो पिता का वहशी रूप देखकर अब तक सहमे हुए हैं। आरोपित नगर निगम में बाबू है और मामला पुलिस में जाने के बाद से दफ्तर से भी नदारद है। प्रेम विवाह से परिजन नाराज थे, इसलिए पीडि़ता अब घर जाने में भी डर रही है। कहती है कि पता होता कि ये अंजाम होगा तो प्यार ही न करती। यह बेबस कहानी है मध्यप्रदेश निवासी हेमा (35) की।

Read More:ट्रक में ठूस-ठूस भरे हुए थे गौवंश, चालक-खलासी मौके से भागे
हेमा ने 12 साल पहले कोटा निवासी अजय सिंह से प्रेम विवाह किया था। पीडि़ता के मुताबिक, छावनी नगर निगम कॉलोनी निवासी पति अजय सिंह मामूली कहासुनी के बाद इतना आक्रोशित हो गया कि घर के दोनों दरवाजों पर ताले लगा मुझे लात-घूंसों और बिजली के तार से बुरी तरह से पीटा। चीख सुनाई नहीं दे, इसके लिए उसने तेज आवाज में गाने चलाए। अजय अधमरी हालत में बच्चों के साथ अकेला छोड़कर घर से चला गया।

Read More:स्टिंग: PICS: कोटा की इन किराने की दुकानों पर मिलती है ब्रांडेड शराब

हाल देखकर पुलिसकर्मी भी घबरा गए
जब पीडि़ता थाने पहुंची तो एएसपी समीर कुमार थाने में ही थे। उसकी हालत देखकर एएसपी और वहां मौजूद महिला कांस्टेबल भी सिहर गए। पीडि़ता की आपबीती सुन एएसपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकडऩे के लिए पुलिस टीम घर भेजी, लेकिन वह नहीं मिला। थानाधिकारी आनंद यादव ने बताया कि अजय सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह वारदात के बाद से ही दफ्तर से भी अनुपस्थित चल रहा है।