विविध भारत

US Election : अब सभी की नजर अहम राज्य फलोरिडा पर, ट्रंप की प्रतिष्ठा दांव पर

फ्लोरिडा में जीत दोनों के लिए अहम। अमरीका में इस बार बड़े पैमाने पर हुए हैं मतदान।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2020, 8:26 AM IST
trump-biden
फ्लोरिडा में जीत दोनों के लिए अहम।

नई दिल्ली। अमरीका में मतगणना के बाद अब दुनिया के देशों की नजर चुनाव परिणाम पर है। कई राज्यों से मतगणना के रुझान आ गए हैं। खास बात यह है कि अभी तक 12 राज्यों में ट्रंप और 12 राज्यों में बिडेन चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन सियासी हार-जीत के लिहाज से अहम राज्य फ्लोरिडा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच मुकाबला कांटे की है। दोनों में से यहां कौन जीतेगा अभी कहना मुश्किल है। लेकिन अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा की हार-जीत को काफी अहम माना जाता है ।

12-12 राज्यों में ट्रंप और बिडेन जीते चुनाव

अभी तक के चुनाव परिणामों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप अरकंसास, वेस्ट वर्जीनिया, इंडियाना, मिसिसिपी, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना टेनिसी सहित 12 राज्यों में चुनाव जीत चुके हैं। जबकि प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रैट चैलेंजर जो बिडेन न्यूयॉर्क, वर्जीनिया, वर्मोंट इलिनोइस, मैरीलैंड और मैसाचुसेट्स पर कब्जा जमा चुके हैं। इस टाइम दोनों के लिए फ्लोरिडा जंग का मैदान बना हुआ है। ऐसा इसलिए कि यहां के परिणाम दोनों दावेदारों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

बता दें कि इस बार अमरीकी चुनाव में मतदाता मतदान पिछले एक सदी में सबसे ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अमरीकी चुनाव आयोग के मुताबिक कोलोराडो, हवाई, मोंटाना, ओरेगन, टेक्सास और वाशिंगटन राज्य में मतदान 2016 के चुनावों में हमने जो देखा उससे कहीं अधिक है।

Updated on:
4 Nov 2020, 8:26 AM IST
Published on: