विविध भारत

पुष्कर सिंह धामी: ऐसे तय किया ABVP कार्यकर्ता से लेकर CM तक का सफर

ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशन में मास्टर्स की डिग्री लेने वाले पुष्कर सिंग धामी उत्तराखंड राज्य के दसवें मुख्यमंत्री चुने गए हैं।

2 min read
Jul 04, 2021
pushkar_singh_dhami_uttarakhand_cm.jpg

नई दिल्ली। उत्तराखंड में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशन में मास्टर्स की डिग्री लेने वाले धामी राज्य के दसवें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया और आज (4 जुलाई) शाम 5 बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे और एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।

ऐसा रहा उनका सफर
उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में 16 सितंबर 1975 को जन्मे पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। वहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स की डिग्री ली।

उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरियर वर्ष 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ शुरू किया था। वह वर्ष 2008 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष भी चुने गए। इसी समय उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए राज्य में उपलब्ध विभिन्न सेक्टर्स की नौकरियों में 70 प्रतिशत रिजर्वेशन करने का आंदोलन चलाया और सफल भी हुए।

वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को धामी को राजनीतिक गुरु माना जाता है। पुष्कर सिंह धामी उनके ओएसडी भी रह चुके हैं। वर्तमान में उन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निकट माना जाता है।

Published on:
04 Jul 2021 08:17 am