विविध भारत

देश में नए साल में वैक्सीन, 5 से 10 साल तक मिलेगी सुरक्षा

Highlights. - दुनिया में हलचल के बीच भारत में भी आई अच्छी खबर - 70 से 80 हजार लोगों को दी गई वैक्सीन, साइड इफेक्ट नही - 10 दिसंबर को मंजूरी देगा अमरीका, एफडीए की जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2020, 10:52 AM IST
vaccine.jpg

नई दिल्ली.

ब्रिटेन और रूस के बाद अब देश में वैक्सीन के आने की संभावना तेज हो गई है। ए्म्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस महीने हमें इमरजेंसी अप्रूवल मिल जाएगा, उसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि 70 से 80 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई, लेकिन किसी में इसका साइड इफेक्ट नहीं दिखा। उधर, अमरीका में वैक्सीन वितरण कमेटी के सदस्य डॉ. अनिल शर्मा ने भरोसा जताया है कि वैक्सीन पांच से दस साल तक कोरोना से सुरक्षा कवर देगी।

‘मास्क न लगाना दूसरे के अधिकार का हनन’

सुप्रीम कोर्ट ने बिना मास्क पहने पकड़े गए लोगों को सामुदायिक सेवा करवाने के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मास्क नहीं पहनने वालों और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने को लेकर गाइडलाइन का सही से पालन करवाने के सुझाव मांगे हैं।

भरोसे का टीका: आगे आए तीन पूर्व राष्ट्रपति

अमरीका के तीन पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन, जार्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा ने कोरोना वैक्सीन पर भरोसा बढ़ाने के लिए सार्वजनिक रूप से टीका लगवाने की घोषणा की है।

..तो भारत में भी उपलब्ध होगी फाइजर वैक्सीन

फाइजर के सीईओ ने कहा कि हम भारत में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर विचार कर रहे हैं। अभी हम बातचीत की प्रक्रिया में है। हम वैक्सीन को सिर्फ सरकारी अनुबंधों के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।

Published on: