विविध भारत

PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर क्यों देखा जा रहा आरिफा जान की कहानी का वीडियो?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस ( Women's Day ) दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ने मोदी ने ट्विटर के बाद इंस्टा, फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट भी सौंपे

2 min read
PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर क्यों देखा जा रहा आरिफा जान की कहानी का वीडियो?

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने महिला दिवस ( International Women's Day ) के मौके पर रविवार को न केवल अपने ट्विटर हैंडल का नियंत्रण 'प्रेरणादायी महिलाओं' को सौंपा, बल्कि अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( Social media platform ) भी सौंप दिए।

कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) की आरिफा जान ( Arifa Jan ) की कहानी का वीडियो हो या बम विस्फोट में बचीं मालविका अय्यर ( Malvika Iyer ) का, जब इन्हें मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram account ) से जारी किया गया, तो इन्हें खासी तवज्जो मिली।

अय्यर के वीडियो को 3 लाख 40 हजार लोग अब तक देख चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) के फोटो और वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन करोड़ फॉलोअर हैं।

इसी तरह, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ( Video streaming platform ) यूट्यूब पर करीब साढ़े चार करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जहां ये वीडियो साझा किए गए।

हालांकि, शहरी जल संरक्षणवादी कल्पना रमेश ( Kalpana Ramesh ) के एक वीडियो को केवल 1,820 लोगों ने देखा। हालांकि फेसबुक के मामले में ऐसा नहीं रहा।

इसी वीडियो को फेसबुक पर 40 मिनट के अंदर 67 हजार लोगों ने देखा और 464 लोगों ने शेयर किया।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) ने घोषणा की थी कि महिला दिवस ( International Women's Day ) के मौके पर 7 महिलाएं अपनी जीवन-यात्रा उनके अकाउंट से साझा करेंगी।

अपने अकाउंट को इन महिलाओं को सौंपने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की भावनाओं और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।

जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं महिला दिवस के दिन अपना अकाउंट 7 सफल महिलाओं को सौंप दूंगा।

मेरे अकाउंट से वह अपने अनुभव साझा करेंगी और शायद आपसे बात भी करेंगी।"

Updated on:
08 Mar 2020 08:36 pm
Published on:
08 Mar 2020 06:12 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर