विविध भारत

देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंडः सैकड़ों स्कूल-कॉलेज बंद, बर्फ से ढंका वैष्णो देवी मंदिर

Weather Forcast पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी जारी बर्फ की सफेद चादर से ढंका वैष्णो देवी मंदिर 7 से ज्यादा राज्यों में सैकड़ों स्कूल-कॉलेज बंद

2 min read

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ठिठुरन भरा हो गया है। पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी के बाद देशभर के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है।
मौसम के बिगड़े हालातों के चलते 7 से ज्यादा राज्यों में सैकड़ों स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग की ओर जारी जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर तक 19 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

वहीं 25 दिंसबर के बाद एक बार फिर बर्फबारी के चलते कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी।

इन राज्यों में सर्दी का सितम
पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। यही वजह है कि प्रशासन ने कई स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है।

वैष्णोदेवी का अद्भुत नजारा
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने एक तरफ पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज कराई है तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू में माता वैष्णो देवी के मंदिर का अद्भुत नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है।

सफेद बर्फ की चादर से ढंका वैष्णो देवी का मंदिर और वहां टिमटिमाती प्रकाश की रोशनी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

इन इलाकों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी।

इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,एनसीआर जैसे राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं बिहार समेत कुछ इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं मुश्किल बढ़ाएंगी।

दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा
दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कुछ क्षेत्रों में दृश्यता 500 मीटर से कम दर्ज की गई। हालांकि, उगते सूरज के साथ कोहरा साफ होने लगा और दृश्यता के स्तर में काफी सुधार देखने को मिला।

Published on:
14 Dec 2019 02:38 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश