विविध भारत

Weather Forecast: देश के 15 से ज्यादा राज्यों में Heavy Rainfall Alert, असम-बिहार में बाढ़ से बढ़ेगी मुश्किल

Weather forecase देश के कई इलाकों में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज मैदान के साथ अब पहाड़ी इलाकों पर भी Monsoon हुआ मेहरबान IMD ने अगले 24 घंटों में देश के 15 से ज्यादा राज्यों में जारी किया Rainfall Alert

2 min read
Aug 01, 2020
Heavy Rainfall Alert in many state
लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( Monsoon in India ) की चाल लगातार बदल रही है। अब मैदान के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों पर भी मौसम का मिजाज ( weather update ) परेशानी बढ़ा रहा है। यही वहज है कि पहाड़ों पर आसमानी आफत के कारण काफी परेशानियां बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh )से लेकर उत्तराखंड ( Uttarakhand ) तक हर जगह भारी बारिश ( Heavy Rainfall )के चलते लैंडस्लाइड ( Landslide ) का खतरा बढ़ रहा है। कई लोग भूस्खलन के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई जगह राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिसका सीधा असर आम जनवजीव पर पड़ा है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो आने वाले दो दिन देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। IMD के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में बारिश का जोर अलग-अलग रहेगा।

इन राज्यों में जोरदार बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत और दक्षिण के भी कई इलाकों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार और रविवार को देश के 15 से ज्यादा राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है।

इनमें मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार में अच्छी बारिश के आसार हैं।
जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यही नहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल मानसून ऐसे ही मेहरबान रहने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर भारत में भी हल्की बारिश
उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार-असम में बाढ़ से बेहाल जिंदगी
बिहार और असम की बात करें तो यहां बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ बिहार में अब तक 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि एक राहत की बात जरूर हुई है कि पिछले 24 घंटे में बिहार में बाढ़ से किसी की मौत नहीं हुई। ये जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने दी।

इसी तरह असम में बाढ़ का प्रकोप जारी है। यहां अब तक 135 लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशनों में जुटी हुई है बावजूद इसके लाखों लोग इस बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

Published on:
01 Aug 2020 11:34 am