विविध भारत

Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में अल सुबह हुई बारिश, 24-25 जून को दस्तक देगा Monsoon

इस बार दिल्‍ली में तय समय से पहले आ रहा मानसून। IMD ने दिल्ली में हल्‍की बारिश के साथ बादल छाए रहने की भविष्‍यवाणी की है। दिल्ली में लोगों को कई जगह जल भराव का भी सामना करना पड़ा।

2 min read
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में मॉनसून तय समय से पहले आ सकता है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली एनसीआर ( Delhi NCR ) में सोमवार की सुबह में ठंडी हवाओं के बीच प्री मॉनसून ( Pre Monsoon ) बारिश हुई। बारिश होने से दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश की वजह से मौसम सुहाना होने के साथ मॉनसून के अच्‍छे होने के संकेत भी मिल रहे हैं।

मौसम विभाग ( Weather Department ) के मुताबिक इस बार मॉनसून तीन से चार दिन पहले दिल्ली एनसीआर में दस्तक दे सकता है।

दिल्ली में सोमवार की अल सुबह इंडिया गेट, लोधी रोड, बारापुल्ला रोड, बुरारी, लुटियन जोन, द्वारका, विकासपुरी, पंजाबी बाग,पश्चिम विहार, रोहिणी सहित अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। दिल्ली से लगे गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ व अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की सूचना है। देश की राजधानी दिल्ली में कई जगह सुबह के समय लोगों को जल भराव ( Water Logging ) का भी सामना करना पड़ा।

बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में तीन दिन से लगातार सुबह के समय हल्‍की बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि हल्की-हल्‍की बारिश होती रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है।

दिल्‍ली एनसीआर और हरियाणा में 24 से 25 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) के मुताबिक अपने तय समय 27 जून से पहले मानसून 24-25 जून के आसपास दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा।

देश की राजधानी के साथ उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। पिछले 36 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। देश के पूर्वी हिस्सों में मानसून जोरों पर है। पश्चिमी इलाकों में यह सामान्य है। पिछले 36 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के अधिकतर इलाकों में जबकि पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ( South-West Monsoon ) के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में 27 जून की उसकी सामान्य तिथि से दो-तीन दिन पहले मानसून पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
22 Jun 2020 09:08 am
Published on:
22 Jun 2020 09:05 am
Also Read
View All
Car accident: नेशनल हाइवे पर ट्रक से जा भिड़ीं 2 कार, दोनों के उड़ गए परखच्चे, हादसे में 7 घायलों में 6 की हालत गंभीर

Fine on Private school: बच्चे को एडमिशन नहीं देने वाले स्वरंग किड्स एकेडमी पर DEO ने ठोंका 1 लाख का जुर्माना, स्कूल का संचालन भी स्थगित

SDM car accident: सडक़ हादसे में एसडीएम, 2 आरक्षक समेत 4 घायल, घर में घुसकर पलट गई तेज रफ्तार कार

Private schools: शहर के इन 2 निजी स्कूलों पर छात्रों से वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत लगेगा जुर्माना! अभिभावकों ने की थी ये शिकायतें

No admission case: सरगुजिहा बोली बोलने वाले बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने भेजा नोटिस, लिखा- क्यों न आपकी संस्था स्थायी रूप से बंद कर दें?