विविध भारत

Weather Forecast : Delhi-NCR में उमस से लोग परेशान, बारिश से राहत के लिए 3 जुलाई तक करना होगा इंतजार

दिल्ली में Monsoon आने के बाद भी तापमान में हुई बढ़ोतरी। शनिवार की बूंदाबादी ने बढ़ाई Delhi वालों की परेशानी। IMD के मुताबिक अच्छी बारिश 3 जुलाई के बाद होने की उम्मीद।

2 min read
दिल्ली-एनसीआर में Monsoon आने के बाद तापमान और उसम में बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली। मॉनसून ( Monsoon ) आने के बाद भी बारिश को तरस रही दिल्ली में शनिवार को अधिकांश जगहों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। शनिवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई। तापमान में बढ़ोतरी ( Temperature increase ) के साथ उमस ने भी लोगों को खूब परेशान किया।

इस बीच मौसम विभाग ( IMD ) ने जानकारी दी है कि अभी एक हफ्ते तक राजधानी वालों को इसी तरह के मौसम ( Weather ) का सामना करना पड़ेगा। बारिश तो होगी लेकिन यह राहत दिला पाने में सक्षम नहीं होगी। 3 जुलाई तक मौसम इसी तरह का रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से 1 जुलाई के बीच बहुत हल्की बारिश ( Light rain ) की संभावना है। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 30 जून को हल्की बारिश की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच अगले दो दिन तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 39.8 डिग्री हो गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री रहा। पालम का तापमान 41.4 डिग्री, लोदी रोड में 39.6, आया नगर में 40.9, नजफगढ़ में 40.1, पूसा में 42.2 डिग्री रहा।

कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी

शनिवार को दोपहर के समय दिल्ली में बादल देखने को मिले और बूंदाबांदी भी हुई लेकिन उन्हें हवा अपने साथ उड़ा ले गई। बूंदाबादी की वजह से दिल्ली एनसीआर ( Delhi-NCR ) में उमस पहले से ज्यादा हो गई। राजधानी में उमस का स्तर 49 से 82 प्रतिशत रहा।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने 24 से 25 जून तक मौसम आने और अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। मॉनसून तो आ गई लेकिन अच्छी बारिश होने और तापमान गिरने के लिए दिल्ली वालों को अभी और इंतजार करना होगा।

Updated on:
28 Jun 2020 09:57 am
Published on:
28 Jun 2020 09:52 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?