विविध भारत

मौसमः दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा गर्मी का तांडव, केरल-कर्नाटक में बरसेंगे बदरा

दक्षिण इलाकों में बारिश देगी गर्मी से राहत दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में चलेगी लू केरल में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

2 min read
मौसमः दिल्ली-एनसीआर में रहेगा गर्मी का तांडव, केरल-कर्नाटक में बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फानी के बाद लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। देशभर में एक तरफ जहां गर्मी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है वहीं देश के दक्षिण इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की माने दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी और बढ़ने वाली है। देश के कई इलाकों में जबरदस्त लू भी चलेगी।


इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तूफान फानी के जाने के बाद भी देश के दक्षिण इलाकों में खास तौर पर केरल, दक्षिण कर्नाटक में हवा में नमी बनी हुई है। ऐसे में इन इलाकों में मंगलवार को बारिश होने की पूरी संभावना है। जबकि यहां 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। कई जगह पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

यहां लू कर देगी लाचार
भारतीय मौसम विभाग ने जहां एक तरफ बारिश वाले इलाकों की जानकारी दी है वहीं अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। यही नहीं देश के पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का तांडव
देश के उत्तरी इलाकों में गर्मी अपना विकराल रूप धारण करने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का तांडव यूं ही जारी रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में पारा लगातार बढ़ने वाला है। सोमवार को राजधानी दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।जबकि आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। लू का असर पंजाब, हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।

यूपी-बिहार में भी सताएगी गर्मी
दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी-बिहार में भी मौसम का गर्म मिजाज ही देखने को मिलेगा। यहां के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप देखने को मिली और तापमान में इजाफा हुआ, यहां भी लोगों कों गर्मी ने काफी तंग किया है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल यहां गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बल्कि गर्मी और प्रचंड हो सकती है।

Published on:
07 May 2019 10:50 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से