विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनी- तबाही ला सकता है ‘Cyclone Amphan’, जानें तूफान से जुड़ी बड़ी बातें

भारत मौसम विभाग ( IMD ) ने शनिवार को अनुमान जाहिर किया बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है
2 min read
• •
Updated: 16 May 2020, 6:49 PM IST
मौसम विभाग की चेतावनी- तबाही ला सकता है Cyclone Amphan, जानें तूफान से जुड़ी बड़ी बातें
मौसम विभाग की चेतावनी- तबाही ला सकता है Cyclone Amphan, जानें तूफान से जुड़ी बड़ी बातें

नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ( IMD ) ने शनिवार को अनुमान जाहिर किया है। क्षेत्रीय विशेषीकृत मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आनंद दास के अनुसार...

1. बंगाल की खाड़ी ( Bay of Bengal ) में डिप्रेशन ( Depression ) अगले 12 घंटों में तेजी के साथ चक्रवाती तूफान ( cyclonic storm ) में बदल सकता है और इसके बाद 24 घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

2. चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ( Cyclone Amphan ) प्रारंभ में उत्तर-पश्चिम की ओर 17 मई (रविवार) तक बढ़ सकता है और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी में 18 से 20 मई के दौरान पश्चिम बंगाल (WestBengal) तट की ओर बढ़ सकता है।

3. मौसम विभाग ( IMD ) ने अगले पांच-छह दिनों के लिए अंडमान सागर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा ( Odisha ) और गंगीय पश्चिम बंगाल में (WestBengal) हल्की से मध्यम वर्षा शुरू हो गई है।

4. ओडिशा सरकार ने तटीय क्षेत्र के 12 जिला कलेक्टरों को संभावित स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

5. समुद्र की स्थिति दक्षिण व निकटवर्ती बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में अशांत होगी, जिसके कारण मछुआरों को 15 मई, 2020 से दक्षिण और मध्य महासागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

6. आईएमडी वैज्ञानिक आनंद दास ने कहा, जो लोग समुद्री क्षेत्र में हैं, उन्हें आज शाम तक वापस लौटने की सलाह दी गई है।

7. इस बीच IMD के उत्तर-पश्चिम मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 17 मई शाम को बारिश होगी।

8. उत्तर भारत में तापमान 21 से 22 मई (गुरुवार, शुक्रवार) को 42 डिग्री तक बढ़ जाएगा।

Updated on:
16 May 2020, 6:49 PM IST
Published on: