विविध भारत

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे से राहत नहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update देशभर के ज्यादातर इलाकों में जारी है ठिठुरन पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा कर सकता है परेशान
2 min read
Feb 10, 2021
Fog in delhi NCR
उत्तर भारत में कोहरा बना परेशानी

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज ( weather update ) अब भी सर्द ही है। दरअसल पश्चिम विक्षोभ के चलते कुछ क्षेत्रों मे मौसम ने करवट ली है ऐसे में घने कोहरे ( Heavy Fog ) और ठिठुरन ने अब भी उत्तर भारतीय इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते तूफान जैसे हालात बन रहे हैं।

इसका सीधा असर भारत के उत्‍तरी पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ( Snowfall ) के बीच बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। खास तौर पर पहाड़ी राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

इन इलाकों में हिमपात के आसार
आईएमडी के मुताबिक जम्‍मू कश्‍मीर, गिलगित-बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यहां के ऊंचे इलाकों में तेज बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही उत्‍तराखंड के उत्‍तरी हिस्‍से में भी 10 फरवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि उत्‍तराखंड में हाल ही में आई जल प्रलय के लिहाज से वहां का मौसम राहत कार्य के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।

इन राज्यों में घना कोहरा कर सकता है परेशान
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे तक देश के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की आशंका बनी हुई है। इनमें उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से शामिल हैं।

आईएमडी ने संभावना जताई है कि 11 फरवरी के बाद इन इलाकों में कोहरा कम होने की उम्‍मीद है।

उत्‍तर पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे इस क्षेत्र में ठंड का प्रभाव कम होगा। उत्‍तर पूर्व में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज किए जाने का अनुमान है। ऐसे में अब यहां सर्द हवाएं भी नहीं चलेंगी।

दिल्ली बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ सुबह-शाम की ठंड कायम है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड फिर बढ़ सकती है।

राजधानी की वायु गुणवत्ता पहले से ही 'बेहद खराब' श्रेणी में शामिल है और आने वाले समय में इसके और भी अधिक बिगड़ने की संभावना है। आने वाले 4-5 दिनों में शहर के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी।

Published on:
10 Feb 2021 07:43 am
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद