Weather Update केरल समेत कई राज्य बाढ़ से बेहाल मध्य प्रदेश में Heavy Rainfall alert गुजरात और पश्चिम महाराष्ट्र में भी IMD का Red Alert
नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( monsoon in India ) का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तो भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ( IMD ) की माने तो 10 अगस्त को केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों समेत 14 राज्यों में मानसून मेहरबान ( weather update ) रहेगा। यहां अच्छी बारिश के आसार हैं।
यही नहीं देश के दक्षिण इलाकों में कई जगह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सिर्फ केरल के 18 जिलों में 18 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में भारत में अब तक 5 फीसदी कम बारिश हुई है।
इस वक्त आधा हिंदुस्तान मानसून की जद में है। कई इलाकों तो बाढ़ से बेहाल हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटका और राजस्थान में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आपको बता दें केरल, गुजरात और कर्नाटक के कई इलाके इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ से परेशान हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी के चलते 10 अगस्त को हालात और बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट किया है।
इन राज्यों में आज अच्छी बारिश की संभावना
गुजरात, केरल, माहे, दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों में बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है।
वहीं कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराइकल, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स में भारी बारिश का अनुमान है।
जबकि उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर में तेज बारिश हो सकती है।