
नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में ( Weather Update ) मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान है। देश की हर दिशा में मानसून ( Monsoon in India ) ने अपना कहर बरपाया है। भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) और बाढ़ के चलते केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक हर जगह जल प्रलय आई हुई है।
देश के 9 राज्य इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और भूस्खलन की लगातार खबरें सामने आ रही हैं।
भूस्खलन के चलते कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 7 से ज्याद राज्यों में आज जोरदार बारिश के आसार हैं।
आज इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मु्ताबिक रविवार को भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश होगी।
वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी जोरदार बारिश की संभावना है।
लबालब हुई राजधानी दिल्ली
शनिवार देर रात से ही राजधानी दिल्ली में मानसून मेहरबान है।
यहां लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 36 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
एनसीआर भी में झमाझम बारिश
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर इलाकों में सुबह से ही अच्छी बारिश देखने को मिल रहा है।
दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार की सुबह ही बादलों और बारिश के साथ हुई।
जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा बारिश का असर और भी दिखने लगा।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार
पहाड़ी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है।
यहां लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
भारी बारिश और बाढ़ के चलते मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
ब्यास नदी का जलस्तर खरे के निशान से ऊपर चला गया है।