विविध भारत

वैष्णो देवी नए यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद, नेशनल हाईवे पर फंसे कई वाहन

Weather Update: देश के 7 राज्यों में Heavy Rainfall alert जम्मू-कश्मीरः वैष्णो देवी नए यात्रा मार्ग पर भूस्खलन दिल्ली-एनसीआर में देर शाम झमाझम बारिश का अनुमान

3 min read
Jul 31, 2019

नई दिल्ली। मानसून का असर ( Weather Update )अब देश के अधिकांश इलाकों में देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो देश के सात राज्यों में आज भारी बारिश ( heavy rainfall ) की संभावना है। इनमें राजधानी दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद बुधवार शाम तक बारिश हो सकती है। दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और नागालैंड में अगले 24 घंटों के अंदर अच्छी बारिश का अनुमान है।

उधमपुर के मौड़ में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। उधमपुर डीएसपी ट्रैफिक लालकृष्ण तनेजा के मुताबिक 'मंगलवार रात को भूस्खलन हुआ था, लगातार बारिश के कारण निकासी कार्य में देरी हो रही है। कई कारें और वाहन फंसे हुए हैं।

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अब तक काफी कम बारिश हुई है। ऐसे में आज यहां के लोगों को मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि पिछले हफ्ते जरूर दिल्ली-एनसीआर में रुक रुक के एक दो दिन बारिश हुई जिससे तापमान भी गिरा लेकिन अभी यहां बारिश की दरकार है

सोमवार से मौसम ने करवट बदली और तेज धूप के साथ उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से बारिश की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र में भी दिखेगा अच्छा असर
मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वैष्णो देवी नए मार्ग पर भूस्खलन
जम्मू-कश्मीर में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा के नए मार्ग में सुबह भूस्खलन हुआ। इसके बाद यहां से आवागमन रोककर यात्रा को पारंपरिक मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से कटरा-सांझीछत सेक्टर में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद करनी पड़ी है।

इन इलाकों में मेहरबान रहेगा मानसून
31 जुलाई को देश के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में मानसून की आमद देखने को मिलेगी। अरब सागर की ओर से 40से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसी स्थिति में बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है और कुछ जिलों में लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में यूपी के इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।
आपको बता दें कि इस बार मॉनसून जहां काफी लेट पहुंचा है, वहीं बारिश में भी कमी देखने को मिल रही है।

Updated on:
31 Jul 2019 03:46 pm
Published on:
31 Jul 2019 01:08 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?