विविध भारत

Weather Update: दिल्ली में चार डिग्री तक पारा गिरने के आसार, देश के इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर आंख मिचौली खेल रहा है दिल्ली-एनसीआर में आकाश में छाई घटा और शीत लहर ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है

2 min read
Weather Update: दिल्ली में चार डिग्री तक पारा गिरने के आसार, देश के इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather Update ) समेत समूचे उत्तर भारत ( Cold in North India ) में मौसम एक बार फिर आंख मिचौली खेल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर ( Cold Wave in Delhi NCR ) में आकाश में छाई घटा और शीत लहर ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल कर दिया है। हालांकि दोपहर के समय निकलने वाली धूप से लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिली हुई है। वहीं, रविवार को दिल्ली घने कोहरे ( Cold wave in Delhi ) की सफेद चादर में लिपटी रही। जिसकी वजह से कई स्थानों में लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में पुरवाई हवा चलने की वजह से तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में मंगलवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्थ एंव नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर से शीत लहर चलने की अधिक संभावना है। साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार से तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

सफदरजंग में विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर

इसके साथ ही दिल्ली में कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने दिल्ली में अगले चार दिनों तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम देखी गई। इसके साथ ही माउंट आबू में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे खिसक गया।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम में सुधार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी होने के चलते सड़क व वायु मार्ग पर यातायात सेवाएं बाधित रहीं, लेकिन रविवार को यहां के मौसम में सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि रविवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मौसम में सुधार देखने को मिलेगी और साथ ही 31 जनवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की भी भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "रविवार सुबह से मौसम में सुधार दिख रहा है। 31 जनवरी तक यहां मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है कि इस दौरान बारिश और बर्फबारी नहीं होगी।"

Updated on:
24 Jan 2021 07:50 pm
Published on:
24 Jan 2021 07:39 pm
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…