
नई दिल्ली। इस बार मौसम ( weather update ) की मिचौली ने सबको हैरान करके रखा हुआ है। ऐसा शायद पहली बार है, जब लगभग पूरी गर्मियां तेज हवाओं, बारिश और आंधी के बीच निकली जा रही है। वहीं, मौसम विभाग के क्षेत्रीय विशिष्ट विज्ञान ( Weather Department ) केंद्र ने मानसून ( Monsoon 2020 ) का तेज गति के साथ आने का संकेत दिया है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार मध्य अरब सागर ( Central arabian sea ) के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Southwest monsoon ) के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जो देश के कई हिस्सों में बारिश ( Rain in India) संभावनाओं को प्रबल करती हैं। आपको बता दें कि इस बार जून में भी तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना रहा है।
उधर, देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं और बूंदाबांदी की वजह से अगले 5 दिन और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में गरजन के साथ ठीकठाक बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में नॉर्थ—वेस्ट भारत के मैदानी भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 8 या 9 जून के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने का अनुमान है।
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 8 से 10 जून तक दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उसके आसपास ही बना रहेगा। हालांकि इन तीन दिनों में बारिश होने की संभावना कम ही हैं। जबकि 11 जून और 12 जून को आसमान में घटा छाई रहेगी और बारिश होगी।