विविध भारत

मौसम अपडेटः देश के 10 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Corona से जंग के बीच Weather Forecast 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी 50 से 55 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 min read
Weather forecast
बदल रहा है मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( weather update ) लगातार बदल रहा है। गर्मी की तरफ बढ़े मौसम की चाल में बारिश लगातार उसके साथ है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो अभी देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी ( Storm ) भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

आपको बता दें कि मार्च की ही तरह अप्रैल के महीने में तापमान ( Temperature ) में बढ़ोतरी के बाद भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। 20 अप्रैल, 2020 तक बिहार के कई जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में 30 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार
झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली-एनसीआर, में आज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के कुछ राज्यों में भी मौसम अपना रूख बदल सकता है। इन राज्यों में मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम शामिल है जहां हल्की बारिश के आसार हैं।

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना, रॉयलसीमा और नॉर्थ कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले 24 घंटे में मौसम का हाल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भी हल्की बौछारें हो सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। शहर में बादल छाए रहने के आसार हैं।

वहीं, पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इलाकों में बदली और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

मौसम के जानकारों की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। शहर में भी इसका प्रभाव दिखाई पड़ेगा और बदली छाई रहेगी। इस बीच गुरुवार को दिन का पारा 37.9 डिग्री पहुंच गया।

Updated on:
17 Apr 2020 12:34 pm
Published on:
17 Apr 2020 11:56 am