विविध भारत

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड में हुआ इजाफा, कई राज्यों में लुढ़का पारा

Weather Update हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड उत्तर भारत के कई इलाकों में लुढ़का पारा मध्य प्रदेश और झारखंड में भी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

2 min read
Oct 29, 2020
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) अब सर्द हो चला है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) के बाद मैदानी इलाकों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है। कई राज्यों में अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठंड में इजाफा कर दिया है। इससे मैदानी इलाकों सर्द हवाओं की चपेट में आ गए हैं।

वहीं उत्तराखंड में भी हो रही बर्फबारी ने आस-पास के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर जोरदार बर्फबारी हुई है। इससे नीचले और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, फिलहाल ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, मनाली के रोहतांग दर्रा सहित स्पीति के कुंजूम दर्रा, बारलाचला पास जैसे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति की चंद्रताल झील पर आवाजाही पर रोक लगाई गई है। ताजा बर्फबारी के चलते जिला प्रशासन ने यहां पर अब टूरिस्ट की एंट्री बंद कर दी है। बर्फबारी के चलते यहां पर टूरिस्ट के फंसने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तर भारत पर दिखेगा असर
आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के लोगों को तेज ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास होने वाला है। आस-पास के क्षेत्रों में पिछले 4 दिन में पारा नीचे आ चुका है। मौसम विभाग की मानें तो एयर प्रेशर के कमजोर पड़ने से शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट आएगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

बीते 10 दिन में 5.6 डिग्री लुढ़का पारा
उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद ठंडक घुलने लगी है। कई राज्यों में पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री लुढ़ा, जबकि मंगलवार को भी एक डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। नॉर्थ इंडिया में पिछले 10 दिन में रात के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश में भी बढ़ी ठंड
मध्य प्रदेश और झारखंड में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर सर्द हवाओं ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं।

Published on:
29 Oct 2020 08:27 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश