विविध भारत

मौसमः पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हुआ मौसम, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

Weather Update Today बर्फबारी के पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मैदानी इलाकों में लुढ़केगा तापमान

2 min read

नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मैदान के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी मौसम का बदल रूप नजर आ रहा है। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश में इस वक्त मौसम ने सर्द रुख अख्तियार कर लिया है। यहां लगातार बर्फबारी से तापामान में गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में कुछ क्षेत्रों पर बारिश व चोटियों पर हिमपात से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल के चार स्थानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

इनमें कल्पा में 5.4 डिग्री सेल्सियस, केलंग तीन, मनाली 6.4 व कुफरी में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, रोहतांग सहित लाहुल घाटी की चोटियों पर वीरवार को फिर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है।

हिमाचल के अन्य इलाकों में बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। बारालाचा दर्रे में अभी तक चार इंच, शिंकुला में पांच व रोहतांग सहित कुंजम दर्रे में तीन इंच बर्फ गिर चुकी है।

रोहतांग दर्रे में भी दो इंच हिमपात हुआ है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आस-पास के मैदानी इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। इनमें राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

आपको बता दें कि अब तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। जबकि गोवा, कोंकण, केरल, बिहार के कुछ इलाकों में मध्य या हल्की बारिश हो सकती है।

Published on:
18 Oct 2019 12:39 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?