विविध भारत

मौसम अपडेटः देश के 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के बीच चलेंगी सर्द हवाएं

weather Update Today कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी आगे बढ़ रहा है मानसून उत्तरी गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश

2 min read

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है। अक्टूबर के महीने में देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आन वाले एक हफ्ते तक देश के मध्य भाग से लेकर पूर्वोत्तर बारिश का असर दिखाई देगा। यही नहीं सर्द हवाएं भी साथ-साथ ही बढ़ेंगी।

उत्तरी गुजरात और इससे सटे राजस्थान के भागों पर बना डिप्रेशन बुधवार और गुरुवार को असर दिखा सकता है। 24 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ़्तार से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा में मानसून बढ़ रहा है।

यह सिस्टम अब पश्चिमी मध्य प्रदेश के काफी करीब पहुंच गया है।

यह सिस्टम कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 6 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश के इन राज्यों पर दिखाई देगा असर
बन रहे सिस्टम का प्रभाव देश के कई राज्यों पर दिखाई देगा। इसमें सबसे ज्यादा फर्क मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात पर पड़ेगा।

अगले 24 घंटों तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

जबकि गुजरात के पूर्वी भागों और राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कल से बारिश में भारी कमी आ जाएगी।

गुजरात के कच्छ क्षेत्र से आमतौर पर मानसून की वापसी काफी पहले ही शुरू हो जाती है।

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

26 से 30 सितंबर के बीच पिछले दिनों में गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में सामान्य 6.6 मिमी की तुलना में 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यहां भी जमकर बरसेंगे बदरा
देश के अन्य इलाकों की बात करें तो महाराष्ट्र के कुछ इलाकों, गोवा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बदरा जमकर बरस सकते हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बारिश गुजरात, राजस्थान और इससे सटे मध्य प्रदेश के भागों पर होगी उसके बाद मध्य के भीतरी हिस्सों तथा पूर्वी भागों बारिश बढ़ जाएगी।

Updated on:
02 Oct 2019 01:30 pm
Published on:
02 Oct 2019 01:26 pm
Also Read
View All