विविध भारत

मौसम अपडेटः दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Udpate उत्तराखंड के चार जिलों में Orange alert देश के 8 राज्यों में Heavy Rainfall की चेतावनी जारी Delhi NCR में भी बारिश के बाद गिरा तापमान
2 min read
delhirain1.jpg

नई दिल्ली। देशभर में मानसून का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों पर भी मानसून जमकर मेहरबान है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के चार जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। यही वजह है कि राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलावा 7 अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उत्तराखंड में यहां जोरदार बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक रविवरा को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और कुमाऊं मंडल में आने वाले जिले बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में बरसेंगे बदरा
तो वहीं स्काई मेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के दक्षिणी भागों और उससे सटे हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी तट में केरल तक, विदर्भ और उससे सटे मराठवाड़ा के हिस्सों में सक्रिय मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश
लंबे समय से इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआरवासियों के लिए रविवार का दिन सुकून भरा रहा। रविवार की सुबह ही बादलों के साथ हुई। जैसे ही दिन शुरू हुआ दिल्ली-एनसीआर में बादलों ने मेहरबानी दिखाई और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि रविवार के साथ ही सितंबर का पहला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुकून भरा रहेगा। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आएगी।

यहां सामान्य रहेगा मानसून
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, उत्तरी बिहार, उत्तर प्रदेश की तराई क्षेत्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों, राजस्थान के मध्य भागों, गुजरात और महाराष्ट्र के बाकी भागों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तट और तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।

Updated on:
01 Sept 2019 09:47 am
Published on:
01 Sept 2019 09:16 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य